थनौद की प्रसिद्ध दुर्गा प्रतिमाएं छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पहचान, अरुण वोरा ने मूर्तिकारों की कला और हुनर को सराहा

Follow Us

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक  अरुण वोरा आज नवरात्रि के पावन अवसर पर थनौद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ाव व्यक्त किया। नवरात्रि के अवसर पर थनौद में भक्तिमय माहौल और श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली।

देशभर में प्रसिद्ध हैं थनौद की दुर्गा प्रतिमाएं

अरुण वोरा ने कलाकारों को सम्मानित एवं पुरस्कृत करने की राज्य सरकार से की मांग। थनौद अपनी भव्य दुर्गा प्रतिमाओं और कुशल मूर्तिकारों की कला के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां निर्मित प्रतिमाएं छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र, झारखंड, रांची और मध्य प्रदेश के बालाघाट सहित विभिन्न क्षेत्रों में भेजी जाती हैं। थनौद के कलाकार अपनी पारंपरिक कला और हुनर से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देशभर में पहुंचा रहे हैं।

इस अवसर पर वोरा ने समस्त प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।