जोधपुर । देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल (10 अक्टूबर 2026) जोधपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर चल रहे बहुराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और वायुसेना के जवानों व विदेशी दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। रक्षा मंत्री का मिनट-टू-मिनट
दौरा कार्यक्रम: सुबह 10:55 बजे: जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर विशेष आगमन।
सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक: ‘तरंग शक्ति-2026’ के एयर शो और विशेष कार्यक्रमों में शिरकत, तथा विदेशी दलों एवं भारतीय वायुसेना के जवानों से संवाद।
दोपहर 12:45 बजे: एयरफोर्स स्टेशन से सड़क मार्ग द्वारा ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस के लिए प्रस्थान।
दोपहर 1:00 बजे: उम्मेद भवन पैलेस आगमन।
दोपहर 1:00 से 1:45 बजे तक: उम्मेद भवन में निर्धारित लंच कार्यक्रम।
दोपहर 1:50 बजे: उम्मेद भवन से वापस एयरफोर्स स्टेशन के लिए प्रस्थान।
दोपहर 2:05 बजे: एयरफोर्स स्टेशन वापसी।
दोपहर 2:10 बजे: विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान।
रक्षा मंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
