जयपुर के मालवीय नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ

Follow Us

जयपुर । राजधानी जयपुर के मालवीय नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का राजस्थान का 55 वां सेंटर खुल गया है । सहकारिता राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने इस केंद्र का शुभारंभ किया । इस मौके पर सहकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने एक पीपीटी के जरिये बताया कि आखिर क्यों जेनेरिक दवाईयां जरूरी है । पीएमबीआई के सीईओ शांतनु कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्देश्य महंगी दवाईयों को सस्ती दर पर मरीजों को उपलब्ध करवाना है ।

समारोह में सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना ​​है कि देश में आम परिवार के हर व्यक्ति को उचित कीमत पर दवाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने हमेशा इस बात पर ज़ोर दिया है और राजस्थान में हमने भी लगातार कोशिशें की हैं ताकि आम आदमी जिसमें गरीब भी शामिल हैं उन्हें चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। हमारा मकसद उन्हें ज़रूरी दवाएं उपलब्ध कराना है । क्योंकि खुले बाज़ार से खरीदी गई दवाएं अक्सर महंगी होती हैं । प्रचार और विज्ञापन का खर्च हटाकर, हम ‘प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र’ के ज़रिए आम ग्राहकों तक ये दवाएं पहुंचा पा रहे हैं ।