बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी के लव एंगल पर काशवी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘सब कुछ संभालने की कोशिश कर रही हूं’

Follow Us

मुंबई। ‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी और लव गिल के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। इसी बीच स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने लाइवस्ट्रीम के दौरान इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोग घर के अंदर स्काउट के व्यवहार को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं। काशवी ने बताया कि वह बाहर की परिस्थितियों को संभालने की कोशिश कर रही हैं और स्काउट के लिए प्रार्थना करती हैं।

काशवी ने यह भी स्पष्ट किया कि बिग बॉस के घर के माहौल और घर के बाहर की वास्तविक जिंदगी में काफी अंतर है। उनके मुताबिक स्काउट के साथ उनका निजी रिश्ता अलग है और एक इंसान के तौर पर उन्हें समझना अलग बात है। उन्होंने कहा कि घर के अंदर चाहे जैसी परिस्थितियां बन रही हों, वह चाहती हैं कि स्काउट अपने सफर में सफल रहे, क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए उसने काफी मेहनत की है।

दरअसल, शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें स्काउट और यंग गार्डन एरिया में पूल के पास बातचीत करते नजर आए। दोनों ने घर के अंदर अपने रिश्तों और निजी भावनाओं को लेकर चर्चा की। इसी दौरान स्काउट ने लव और गुल्लू को साथ देखकर अपने भीतर पैदा होने वाली अधिकार जताने की भावना के बारे में बात की। उन्होंने यह भी माना कि बिग बॉस के घर में लंबे समय तक साथ रहने के कारण प्रतियोगियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव गहरा हो सकता है।