खमतराई मे अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने गाँधी जी की प्रतिमा पर माला अर्पण कर मनाया जयंती

Follow Us

नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड मे मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

रायपुर। राष्ट्रपिता महत्मा गाँधी जी ने अहिंसा की नीति पर चलते हुए देश को आजाद कराया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर वर्ष आज की तारीख 02 अक्टूबर को मनाई जाती है। अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने बताया की नेताजी कन्हैया लाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड के खमतराई स्थित गाँधी प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री पर तिलक एवं दिया लगाकर माला अर्पण कर मनाई गयी जयंती।

गाँधी जयंती पर मुँह मीठा कर बाटी गई मिठाई। इस जयंती मे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सोमेन चटर्जी, दाऊलाल साहू,कमलाकांत शुक्ला, ईश्वर चक्रधारी,अभिषेक ठाकुर , दयानन्द शर्मा, सुरेश लहरे, रवि राव, जीशीनू एवं कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए।