डीसीपी यातायात डॉ अर्चना झा ने केवल शासकीय पोर्टल एवं एम परिवहन ऐप के माध्यम से ई चालान भुगतान करने बताया
आशीष देवांगन आरटीओ ने सभी वाहन चालको को मोबाइल अपडेट करने बताया ताकि समय पर चालान के सूचना मिल सके
राडा अध्यक्ष कैलाश खेमानी द्वारा ई चालान के भुगतान हेतु पूरा सहयोग देने एवं प्रचार प्रसार करने सहयोग देने बताया
रायपुर। यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध जारी ई-चालानों के निराकरण, भुगतान प्रक्रिया को सुगम बनाने तथा वाहन चालकों को फर्जी लिंक एवं साइबर फ्रॉड से बचाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर, परिवहन विभाग रायपुर, रायपुर ऑटो डीलर्स एसोसिएशन एवं इंश्योरेंस कंपनियों की संयुक्त बैठक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात कार्यालय, कालीबाड़ी स्थित सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वर्ष 2019 से आईटीएमएस कैमरों के जरिए जारी किए जा रहे ई-चालानों की वर्तमान स्थिति, भुगतान की स्थिति तथा लंबित ई-चालानों के प्रमुख कारणों की जानकारी दी गई। वहीं वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रायपुर आशीष देवांगन द्वारा परिवहन विभाग द्वारा जारी चालानों एवं उनके निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।
ई-चालान की जानकारी एवं भुगतान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी
बैठक में बताया गया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी ई-चालान की सूचना वाहन के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वाहन टाईटल से एसएमएस के माध्यम से भेजी जाती है, जिसमें चालान नंबर, वाहन नंबर एवं संबंधित लिंक उपलब्ध रहता है।
जला अस्पताल में मरीज से मिलने पहुंचे युवक से शराब के लिए पैसे मांगने वाला गिरफ्तार
वाहन चालक अपने ई-चालान की स्थिति एवं भुगतान की जानकारी शासकीय अधिकृत ई-चालान पोर्टल अथवा एम-परिवहन एप्प के माध्यम से ही प्राप्त करें। यातायात पुलिस द्वारा ई-चालान के संबंध में व्हाट्सऐप अथवा अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से भुगतान लिंक नहीं भेजा जाता है। बैठक में वाहन चालकों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए विशेष रूप से जागरूक करते हुए बताया गया कि व्हाट्सऐप या अन्य माध्यम से प्राप्त संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर भुगतान न करें तथा ओटीपी बैंक विवरण अथवा अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें।
ऑनलाइन भुगतान नहीं करने वाले वाहन चालक यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी में ऑफलाइन भुगतान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अधिकृत च्वॉइस सेंटर अथवा परिवहन सेवा केंद्र से भी ई-चालान की जानकारी एवं भुगतान संबंधी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
ऑटो डीलर्स करेंगे ई-चालान पोर्टल का प्रचार-प्रसार
बैठक के दौरान ऑटो डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों में अधिकृत ई-चालान पोर्टल की जानकारी एवं लिंक से संबंधित पोस्टर प्रदर्शित करें। साथ ही वाहन खरीदने, सर्विसिंग, बीमा, फिटनेस आदि कार्यों के लिए आने वाले ग्राहकों को ई-चालान की जांच एवं भुगतान के अधिकृत माध्यम की जानकारी देकर जागरूक करें।
गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे
ऑटो डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा इस संबंध में अपने प्रतिष्ठानों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा वाहन चालकों को सही ई-चालान पोर्टल की जानकारी देने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात राम कुमार बर्मन, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मती स्नेहिल साहू एवं सतीश ठाकुर, वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन, आरएडीए के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र भसीन, एफएडीए स्टेट अध्यक्ष विवेक गर्ग, आरएडीए अध्यक्ष कैलाश खेमानी, ट्रेसरर्सस अभिनव ऋषि सहित लगभग 100 ऑटो डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
यातायात पुलिस की अपील
ई-चालान की जानकारी के लिए केवल अधिकृत माध्यम का उपयोग करें। संदिग्ध व्हाट्सऐप संदेश, फर्जी वेबसाइट एवं लिंक से सावधान रहें। यातायात नियमों का पालन करें और लंबित ई-चालान का समय पर निराकरण करें। यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर।
