जला अस्पताल में मरीज से मिलने पहुंचे युवक से शराब के लिए पैसे मांगने वाला गिरफ्तार

Follow Us

बिलासपुर । जिला अस्पताल में मरीज से मिलने पहुंचे युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट करने के मामले में तारबाहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम सरसेनी, थाना मस्तूरी निवासी कार्तिक वैष्णव (21) की भाभी की जिला अस्पताल बिलासपुर में डिलीवरी हुई थी। 2 अक्टूबर को कार्तिक उनसे मिलने अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल के गार्ड रूम के पास पहुंचने पर आरोपी साजन सिंह (38), निवासी भवानी नगर, सिरगिट्टी, उसके पास आया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा।

कार्तिक ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की। घटना की शिकायत मिलने पर तारबाहर थाने में अपराध क्रमांक 345/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2) एवं 119(1) में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ और कार्रवाई के बाद आरोपी साजन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।