गांधी जयंती पर कलेक्टर गौरव सिंह ने किया नमन, सत्य और अहिंसा का दिया संदेश

Follow Us

रायपुर। गांधी जयंती के मौके पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में गांधीजी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव पर आधारित गांधीजी के विचार आज भी समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं और शांति व भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

कलेक्टर ने लोगों से गांधीजी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने भी गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के अलावा जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।