राष्ट्रपिता गांधी का सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे वोरा

Follow Us

दुर्ग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उनकी प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं नमन किया। महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश को स्वतंत्रता के संघर्ष में एकजुट करने का कार्य किया। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध अहिंसक संघर्ष, सत्य के प्रति दृढ़ता और समाज में भाईचारे का संदेश देता है।

वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण से सार्वजनिक जीवन की एक आदर्श मिसाल कायम की। देश के कठिन दौर में उनके द्वारा दिया गया “जय जवान, जय किसान” का संदेश सैनिकों और किसानों के महत्व को रेखांकित करता है। अरुण वोरा ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा तथा शास्त्री जी के त्याग, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्श आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन महान विभूतियों के विचारों को अपने जीवन में अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस दौरान पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, संदीप वोरा, राजकुमार पाली, राहुल अग्रवाल, सफी खान, सौरभ ताम्रकार, मनीष बघेल, देव सिन्हा, नागरची, शरीफ खान, अल्फात अहमद, बंटी नवरंगे, मार्कंडेय, बृजमोहन तिवारी, कुणाल तिवारी, अजय मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, सबा सदाबाहर, नरेंद्र सोनकर, नरेश सोनी, अनीश रजा, फिरोज खान, ओम प्रकाश जोशी, केडी देवांगन सुरेश भैसारे, काचरू, सुधीर चंदेल एवं इंद्रपाल भाटिया सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।