फिल्म ‘स्काई फोर्स से अभिनय की शुरुआत करने वाले वीर पहाडिय़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म महाविद्यालय की पृष्ठभूमि पर आधारित रोमांटिक-कॉमेडी है। फिल्म के जरिए आफिया सय्यद हिंदी फिल्म जगत में कदम रख रही हैं। इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म का नया गीत ‘तुझसे बिछड़ के जारी किया है, जिसे दर्शकों की प्रतिक्रिया मिल रही है।जी म्यूजिक कंपनी द्वारा प्रस्तुत यह गीत भावनाओं से भरपूर है और इसे वीर पहाडिय़ा तथा आफिया सय्यद पर फिल्माया गया है। गीत में दोनों किरदारों के बीच पैदा हुई गलतफहमियों, दर्द और अलगाव के भावुक पलों को दर्शाया गया है।
‘तुझसे बिछड़ के को मधुर शर्मा ने अपनी आवाज दी है। गीत का संगीत राहुल मिश्रा ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल मीर ने लिखे हैं। गीत के माध्यम से फिल्म की प्रेम कहानी में आने वाले उतार-चढ़ाव और रिश्तों में पैदा होने वाली दूरी को सामने लाने की कोशिश की गई है।
‘प्रेम कीटाणु की कहानी महाविद्यालय के प्रेम और प्रेम त्रिकोण के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में वीर पहाडिय़ा और आफिया सय्यद के साथ अपारशक्ति खुराना, निखिल विजय और राकेश बेदी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। गौरव वर्मा ने फार्स फिल्म्स और भावना स्टूडियोज के सहयोग से फिल्म का निर्माण किया है।फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अपूर्व सिंह कार्की ने संभाली है। वीर पहाडिय़ा के लिए यह फिल्म ‘स्काई फोर्सÓ के बाद एक अलग तरह की भूमिका लेकर आ रही है, जबकि आफिया सय्यद इसके जरिए हिंदी सिनेमा में अपनी नई पारी शुरू कर रही हैं।
