एशिया। इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने दावा किया है कि बीती रात ईरान में हुए हवाई हमले में अली लारीजानी की मौत हो गई है। इस्राइली सेना ने ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को निशाना बनाकर यह हमला किया था। लारीजानी ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बहुत करीबी माने जाते थे। खामेनेई की मौत के बाद से वह ईरान के शासन में एक बहुत बड़ा चेहरा थे। इन दावों के बीच लारीजानी के दफ्तर ने कहा है कि वे थोड़ी देर में प्रेस को संबोधित कर जानकारी देंगे। आपको बता दें की इन हमलों में इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी के मारे जाने का भी दावा किया है। सेना ने बताया कि सुलेमानी को एक टेंट कैंप में निशाना बनाया गया। बासिज फोर्स ने यह कैंप तब बनाया था जब इस्राइल ने उनके पुराने मुख्यालयों को तबाह कर दिया था। इस हमले में सुलेमानी के साथ बासिज फोर्स के डिप्टी कमांडर और कई अन्य बड़े अधिकारी भी मारे गए हैं। बासिज फोर्स को ईरान में विरोध प्रदर्शनों को बेरहमी से कुचलने के लिए जाना जाता है। उन पर कई ईरानी नागरिकों की हत्या का आरोप भी थे।
IDF का बड़ा दावा: ईरानी सुरक्षा प्रमुख लारीजानी और कमांडर सुलेमानी हुए ढेर
