मोदी ने जन्मदिन पर स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए जताया लोगों का आभार

Follow Us

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर देशभर से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रत्येक आशीर्वाद भारत के लोगों की और अधिक समर्पण भाव से सेवा करने के उनके संकल्प को मजबूत करता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “कुछ भाव हमेशा बहुत खास होते हैं और ‘आशीर्वाद का दीया’ स्नेह की ऐसी ही एक अभिव्यक्ति है, जिसने उन्हें गहराई से छुआ है।” गौरतलब है कि आज मोदी का 76वां जन्मदिन है और भाजपा उनके जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही है। देशभर में भाजपा के हजारों कार्यकर्ता इस अवसर पर रक्तदान कर रहे हैं।