शाम की भूख मिटाने के लिए अगर कुछ ऐसा खाने का मन है जो स्वादिष्ट भी हो और झटपट बन जाए, तो ब्रेड पिज्जा पॉकेट एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें पिज्जा का मजेदार स्वाद और ब्रेड की क्रिस्पी टेक्सचर का कॉम्बिनेशन मिलता है। सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती।
बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
इसके लिए ब्रेड स्लाइस , बारीक कटा प्याज , शिमला मिर्च , स्वीट कॉर्न , टोमैटो सॉस , मोजरेला या प्रोसेस्ड चीज़ , चिली फ्लेक्स , ऑरेगैनो , थोड़ा नमक और मक्खन चाहिए।
ऐसे तैयार करें ब्रेड पिज्जा पॉकेट
सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काटकर उसे बेलन से हल्का बेल लें। अब एक बाउल में प्याज, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न, टोमैटो सॉस, चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो मिलाएं।ब्रेड के बीच में तैयार की गई स्टफिंग और थोड़ा चीज़ रखें। ब्रेड को मोड़कर किनारों को अच्छी तरह दबाकर बंद कर दें। अब तवे पर थोड़ा मक्खन डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
गरमा-गरम करें सर्व
जब ब्रेड पॉकेट बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीज़ी हो जाए, तो इसे तवे से उतार लें। इसे टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें। चाहें तो स्टफिंग में पनीर, मशरूम या अपनी पसंद की सब्जियां भी शामिल कर सकते हैं।
टिप: ज्यादा चीज़ी और क्रिस्पी स्वाद के लिए ब्रेड पॉकेट को सेंकते समय धीमी आंच रखें, ताकि ब्रेड जले नहीं और अंदर का चीज़ अच्छी तरह मेल्ट हो जाए।
