नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान वियतनाम समाजवादी गणराज्य के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-वियतनाम संबंधों की प्रगति की समीक्षा की और द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सहयोगी देश के रूप में वियतनाम की भागीदारी का स्वागत किया। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। इन संबंधों को मई 2026 में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम टो लैम की भारत यात्रा के दौरान उन्नत समग्र रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था।
दोनों नेताओं ने आपसी हित और महत्व से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत और वियतनाम के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
रोश हशाना पर प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और यहूदी समुदाय को दी शुभकामनाएं
साझा विरासत पर आधारित हैं भारत-वियतनाम संबंध
भारत और वियतनाम के बीच संबंध लंबे समय से चली आ रही मित्रता, सभ्यतागत साझा विरासत, परस्पर विश्वास और समझ पर आधारित हैं। दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक क्षेत्रों में लगातार सहयोग बढ़ा है। वियतनाम भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति का एक प्रमुख स्तंभ है। दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ भारत के व्यापक संवाद और सहयोग में भी वियतनाम की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग की मुलाकात से दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संवाद को और गति मिलने तथा साझा हितों से जुड़े क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की उम्मीद है।
