रोश हशाना पर प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और यहूदी समुदाय को दी शुभकामनाएं

Follow Us

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोश हशाना के अवसर पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इजराइल के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यहूदी नववर्ष सभी के जीवन में शांति, आशा, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से रोश हशाना की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश की शुरुआत ‘शना तोवा से की, जिसका अर्थ नववर्ष की शुभकामना से है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, शना तोवा! प्रधानमंत्री नेतन्याहू, इजराइल के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को रोश हशाना की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कामना की कि नया वर्ष सभी के जीवन में शांति, आशा, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए। रोश हशाना यहूदी समुदाय का प्रमुख पर्व है और इसे यहूदी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामना इजराइल के लोगों तथा दुनियाभर के यहूदी समुदाय के प्रति भारत की सद्भावना को भी दर्शाती है।