*सड़क पर गणेश पंडाल लगाने पर नगर निगम सख्त: जोन 3, 5 और 6 के अधिकारियों ने समितियों को दी समझाइश, NOC और नियमों के पालन के निर्देश*
रायपुर। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर निगम के जोन 3, 5 और 6 की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सड़क पर लगाए जा रहे गणेश पंडालों पर कार्रवाई की। अधिकारियों ने संतोषी नगर, धमतरी रोड, टिकरापारा, तेलीबांधा, लाखेनगर और पुरानी बस्ती में पंडाल लगा रही समितियों को सड़क पर पंडाल न लगाने की समझाइश दी और शासन के नियमों व NOC की जानकारी मांगी जोन 6 में कार्रवाई – जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, उप अभियंता सागर ठाकुर, अंकुर अग्रवाल और पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने संतोषी नगर मार्ग, नया-पुराना धमतरी रोड और टिकरापारा चौक पर लगे पंडालों का निरीक्षण किया। समिति पदाधिकारियों से चर्चा कर सड़क पर पंडाल न लगाने और एनजीटी, राज्य शासन व जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया।
जोन 3 में कार्रवाई – जोन कमिश्नर प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश कुमार साहू, उप अभियंता अक्षय भारद्वाज और पुलिस अधिकारियों ने तेलीबांधा ओवर ब्रिज और तेलीबांधा जैतखंभ के पास सड़क पर लग रहे पंडालों पर पहुंचकर समितियों को समझाइश दी और अनापत्ति प्रमाण पत्र दिखाने को कहा।
मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का दामन
जोन 5 में कार्रवाई – जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देश पर सहायक अभियंता नागेश रामटेके और पश्चिम जोन पुलिस अधिकारियों ने लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना तक सड़क पर लगाए जा रहे पंडालों पर रोक लगाते हुए समितियों को नियमानुसार अनुमति लेने और शासन-प्रशासन की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए।

