तेलीबांधा से मरीन ड्राइव तक सडक मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कर सडक पर कब्जा करने वालो से लगभग 25000 रू. ई चालान वसूला गया

Follow Us

रायपुर। आज टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम क्षेत्र जोन कमांक 3 अंतर्गत जीई रोड में तेलीबांधा से मरीन ड्राइव तक नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता टीम और पुलिस कमिश्नरेट जोन क्षेत्र की टीम ने जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिको को जीई मार्ग पर सुगम और सुव्यवस्थित यातायात उपलब्ध करवाने अभियान चलाकर कार्रवाई की और नागरिको की सुविधा की दृष्टि से तेलीबांधा से मरीन ड्राइव तक के मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करवाया और नागरिको को त्वरित राहत इससे प्राप्त हुई।

नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग, नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट यातायात विभाग की टीम ने टीम प्रहरी अभियान के तहत तेलीबांधा से मरीन ड्राइव तक सडक को अतिक्रमण से मुक्त करवाया एवं सडक पर सामान रखकर व्यवसायरत सडक के कब्जाधारी दुकानदारो से स्थल पर तत्काल कुल 25000 रू. का ई चालान उन्हें भविष्य के लिए नियमानुसार कडी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए वसूला।

जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिको को राजधानी शहरी रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सुगम और सुव्यवस्थित यातायात उपलब्ध करवाने टीम प्रहरी अंतर्गत टीम प्रहरी अभियान आगे भी निरंतर मुख्य मार्गों में सतत जारी रहेगा।