रायपुर। राजधानी रायपुर के पुराना आर. डी . ए.भवन में स्थित छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के कार्यालय में आज 10सितम्बर को पूर्वान्ह वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा नवरंग रचित विश्वकर्मा कुल गीत को यूट्यूब पर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गीतकार डॉ. ‘नवरंग ने कहा कि यह गीत केवल विश्वकर्मा कुल को ही नहीं अपितु मेरे द्वारा पूरी मानव जाति को समर्पित है।
छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे ।छत्तीसगढ़ लौह के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा की अध्यक्षता और विश्वकर्मा समाज के संरक्षक सीताराम विश्वकर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कुल गीत के संदर्भ में विचार व्यक्त करते हुए प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की महिमा को रेखांकित करता यह विश्वकर्मा कुल गीत अद्भुत है और यह कालजयी साबित होगा।
प्रदेश के स्कूलों एवं बालिका छात्रावासों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर
आर.एस.विश्वकर्मा ने गीत एवं प्रस्तुति को अद्वितीय निरुपित किया।सीताराम विश्वकर्मा ने कहा कि यह गीत समय की आवश्यकता थी ,जिसे डॉ.नवरंग ने साकार रूप दिया है। विश्वकर्मा समाज ,बढ़ाई पारा के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कुलगीत के व्यापक प्रचार का आश्वासन देते हुए कहा कि यह समाज के लिए गौरव का दिन है।
हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026
कार्यक्रम मे नंदकुमार पांचाल , कुल गीत के गायक राहुल परमार, निर्माता मयंक विश्वकर्मा , कृष्णा परमार, रामेश्वर शर्मा, परसराम विश्वकर्मा , किशन लाल विश्वकर्मा , आर.आर. विश्वकर्मा, पुन्नी विश्वकर्मा,शारदा पांचाल,छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के सचिव रमाकांत मिश्रा और अनुसंधान अधिकारी रुकमणी साहू सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग शामिल हुए । लोहार समाज के अध्यक्ष परसराम विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
