बीजापुर । 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में बीजापुर स्पोट्र्स अकैडमी के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। बिलासपुर में 3 से 6 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता की तैराकी स्पर्धा में बीजापुर के खिलाडिय़ों ने विभिन्न आयु वर्गों में 8 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 30 पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 छात्राओं ने द्वितीय तथा अंडर-14 छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त कर बस्तर संभाग का नाम रोशन किया।
अंडर-14 वर्ग में सपना ने 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक हासिल किए। अक्षय ने 1 रजत, सुभाष ने 1 कांस्य तथा तमन्ना ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।
अंडर-17 वर्ग में बबलू ने 3 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सरैया ने 1 रजत और 1 कांस्य, संदीप ने 1 कांस्य, रीता ने 3 रजत, गुंजन ने 1 रजत और 1 कांस्य, रमादेवी ने 1 रजत और 1 कांस्य तथा साधना ने 1 रजत पदक अपने नाम किया।
प्रदेश के स्कूलों एवं बालिका छात्रावासों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर
अंडर-19 वर्ग में साधना ने 2 स्वर्ण और 2 रजत, जबकि अक्षिता ने 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षक दीप्ति वर्मा के तकनीकी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाडिय़ों की सफलता से बीजापुर स्पोट्र्स अकैडमी और जिले में उत्साह का माहौल है।
कलेक्टर विश्वदीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चौबे ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाडिय़ों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
फिशिंग, UPI/OTP फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन एवं ‘डिजिटल अरेस्ट’ से बचाव पर विशेष जागरूकता
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पाण्डेय, डीएमसी भवानी शंकर रेड्डी,सहायक आयुक्त आदिवासी विकास देवेन्द्र कुमार पटले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बीजापुर के तैराकों की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि संसाधनों और अवसरों के साथ सही प्रशिक्षण एवं निरंतर मेहनत मिले तो जिले की प्रतिभाएं राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
