सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 26 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शिक्षिका अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतका सलका की रहने वाली थी और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात उसने घर के भीतर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूरजपुर में 26 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
