सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर ओपी चौधरी ने जशपुर के जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

Follow Us

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने प्रभार जिले जशपुर के जनप्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिले में प्रस्तावित कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अभियान को ज्यादा प्रभावी बनाने और इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार किया गया।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा जनसेवा, नेतृत्व और देश की क्षमता में विश्वास का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के साथ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना जरूरी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं, जनप्रतिनिधियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।

जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, CM साय ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बैठक में जशपुर जिले में अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों और जनभागीदारी बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई। अभियान को व्यापक स्वरूप देने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।