सीजीपीएससी की तैयारी में मददगार पहल, दो दिन होगा निशुल्क मॉक इंटरव्यू

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत निशुल्क मॉक इंटरव्यू का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन 12 और 13 सितंबर को फुंडहर स्थित नेतृत्व साधना केंद्र में किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य साक्षात्कार चरण तक पहुंचे अभ्यर्थियों को वास्तविक इंटरव्यू जैसी परिस्थितियों का अनुभव कराना और उन्हें विशेषज्ञों से उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।

एफडी घोटाले से मचा हड़कंप: 35 लाख से ज्यादा की गड़बड़ी में 3 निलंबित

मॉक इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों को सीधे विशेषज्ञों के सामने साक्षात्कार देने का अवसर मिलेगा। इस दौरान विशेषज्ञ अभ्यर्थियों से वास्तविक साक्षात्कार की तरह ही प्रश्न पूछेंगे। विशेषज्ञों की टीम अभ्यर्थियों के उत्तर देने के तरीके, उनके व्यक्तित्व प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास और संवाद कौशल का बारीकी से आकलन करेगी। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर आवश्यक सुझाव और फीडबैक देंगे। इससे अभ्यर्थियों को अपनी कमियों को समझने और वास्तविक साक्षात्कार से पहले उनमें सुधार करने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस केवल सवाल जवाब के अभ्यास के बजाय अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की पूरी प्रक्रिया से भलीभांति परिचित कराने पर रहेगा।

सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री नेताम ने ली वर्चुअल बैठक

मॉक इंटरव्यू में शामिल होने के इच्छुक सीजीपीएससी अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 तक निर्धारित गूगल शीट में अपनी जानकारी भरकर पंजीयन करा सकते हैं। जिला प्रशासन ने राज्य सेवा परीक्षा के साक्षात्कार चरण की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से इस निशुल्क अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। पंजीयन या कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार अधिकारी केदार पटेल के मोबाइल नंबर 9425502970 तथा चंद्रेश के मोबाइल नंबर 7389931878 पर संपर्क कर सकते हैं।