CG Crime: चाकू दिखाकर महिला का अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म; 5 आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना पुलिस ने महिला का अपहरण कर उसे बंधक बनाने और दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद सभी पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है।

हादसा बना तस्करी का सुराग, मवेशियों से भरी पिकअप से खुला बड़ा राज

पीड़िता के अनुसार, 23 अगस्त की रात गांव के ही निवासी रमेश श्रीवास ने फोन कर उसे घर के बाहर बुलाया था। बाहर आते ही रमेश ने चाकू दिखाकर उसे जबरन कार में बैठा लिया। इस दौरान, आरोपी आकाश सिंह ने पीड़िता के बच्चे को पकड़कर उसके साथ मारपीट की। कार में चार अन्य लोग भी सवार थे। आरोपी उसे रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल स्थित किराए के मकान में ले गए। वहां महिला को दो से चार दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया।

बंधक रहने के दौरान पीड़िता को आरोपियों का मोबाइल मिल गया। उसने उसी फोन से अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। महिला के पति ने पामगढ़ थाने में गुमशुदगी और घटना की सूचना दी थी। पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और पीड़िता को मुक्त कराया। पामगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास (40) निवासी भैंसो को पहले ही पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद सहयोगी आरोपियों आकाश सिंह (36), प्रमोद श्रीवास (30), इंद्र कुमार धीवर (40) और उमेश यादव उर्फ भोलू (23) को भी गिरफ्तार कर लिया।

रणजीत सिंह: विरोध के बीच इंग्लैंड के लिए खेले, भारतीय क्रिकेट को दी नई पहचान