नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: चंगोराभाठा और कुशालपुर में अवैध व्यावसायिक निर्माण ध्वस्त

Follow Us

रायपुर। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 5 नगर निवेश विभाग ने मंगलवार को दो अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर 1 और कुशालपुर में बिना अनुमति और अनुमति के विपरीत बन रहे व्यावसायिक भवनों को नोटिस के बाद हटाया गया। नगर निगम जोन 5 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके और उपअभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई।

पहली कार्रवाई – चंगोराभाठा:
रिंग रोड नंबर 1 चंगोराभाठा क्षेत्र में निर्माणकर्ता कमलकांत चंद्राकर द्वारा अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन बनाया जा रहा था। निगम अधिनियम के तहत नियमानुसार नोटिस देने के बाद भवन को हटाने की कार्रवाई की गई।

दूसरी कार्रवाई – कुशालपुर:
कुशालपुर क्षेत्र में निर्माणकर्ता अजय देवांगन द्वारा लगभग 500 वर्गफुट भूमि पर बिना अनुमति व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था। नियमानुसार नोटिस प्रक्रिया पूरी करने के बाद अवैध निर्माण को हटाया गया।