रायपुर। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कटोरा तालाब स्थित विदेशी मदिरा अहाता का औचक निरीक्षण किया। जांच में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी मिलने पर संचालक पर 25 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया। अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पांडेय और उपायुक्त स्वास्थ्य जसदेव सिंह बाबरा के मार्गदर्शन में मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया और स्वच्छता निरीक्षकों की टीम ने जोन 4 स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कार्रवाई की। यह कार्रवाई सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग को लेकर मिली जनशिकायतों पर की गई।
निरीक्षण के दौरान विदेशी मदिरा अहाता कटोरा तालाब में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग और स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही पाई गई। इस पर संचालक डमरूधर यादव को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए मौके पर ही 25 हजार रुपये का ई-जुर्माना किया गया और शिकायत का त्वरित निराकरण किया गया।


