कोरबा। कटघोरा बाईपास पर रविवार देर रात एक तेज रफ्तार 407 वाहन पेड़ से टकराने के बाद आग का गोला बन गया। हादसा हुकरा क्षेत्र में हुआ, जहां टक्कर के तुरंत बाद इंजन में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि चालक ने समय रहते वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।
बैंक में कैश जमा करने वालों के लिए जरूरी खबर, सोर्स नहीं बताया तो बढ़ सकती है मुश्किल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। हादसे के कारण बाईपास पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने भीड़ हटाकर ट्रैफिक बहाल कराया और जले हुए वाहन को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभावित तकनीकी खराबी को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटघोरा बाईपास पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने सड़क किनारे रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर और बेहतर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
शेयर बाजार में भारी दबाव, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
