*मनेन्द्रगढ़ में 8 सितंबर को लगेगा नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर*
एमसीबी। आम नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली और आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ में खंड स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 8 सितंबर 2026, मंगलवार को मनेन्द्रगढ़ के सिविल लाइंस स्थित एस&3 सिनेपलेक्स के सामने, बड़े साई मंदिर के पास आयोजित होगा। शिविर का समय प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सकों द्वारा नागरिकों एवं मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत आवश्यकता के अनुसार मरीजों को नि:शुल्क आयुष औषधियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के माध्यम से नागरिकों को आयुष चिकित्सा पद्धतियों, स्वस्थ जीवनशैली तथा स्वास्थ्य संरक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं परामर्श भी दिया जाएगा।
आयुष विभाग ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आयुष औषधियों का लाभ उठाएं।
