सरकारी नौकरी-ठेके का झांसा: एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ शिकायत

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के खिलाफ 29 लाख रुपये से अधिक की कथित ठगी की शिकायत रायपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सरकारी नौकरी, निजी कंपनी की एजेंसी और ठेके दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग समय पर उससे बड़ी रकम ली गई। शिकायत में नीरज पांडे के भाई दीपक पांडे और चाचा इंद्रासन पांडे के नाम भी शामिल किए गए हैं।

बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सलियों का हथियारों का जखीरा मिला

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसे सिप्ला कंपनी की एजेंसी, डीकेएस अस्पताल में नौकरी, कैंटीन का ठेका, मंत्रालय में पत्नी की नौकरी और रेत खदान दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इन वादों के आधार पर कई किस्तों में करीब 29 लाख रुपये से अधिक की राशि देने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने बैंक ट्रांजेक्शन और भुगतान संबंधी दस्तावेज भी पुलिस को सौंपने की बात कही है। हालांकि, फिलहाल ये आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में पुलिस जांच कर रही है। संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

https://amritsandesh.com/a-new-example-of-self-reliance-from-farms-to-mushroom-production-mithila-didi-writes-a-new-success-story//