रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सेवाराम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक युवक पर चापड़ से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को शक था कि घायल युवक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। इसी संदेह के चलते कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया है। गुढ़ियारी थाना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बिलासपुर-कोलकाता अब सीधी उड़ान, अंबिकापुर स्टॉप हटने से बदली हवाई सेवा
