खाकी का धावक बना युवाओं की उम्मीद: आरक्षक भावेश सलाम ने 35 युवाओं को दिलाई पुलिस की नौकरी

Follow Us

कांकेर। कांकेर पुलिस के ‘खाकी के सितारे’ अभियान में इस बार आरक्षक भावेश कुमार सलाम की प्रेरणादायी कहानी सामने आई है। मैराथन धावक से पुलिस प्रशिक्षक बने भावेश अब बस्तर के ग्रामीण और अंदरूनी इलाकों के युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण देकर नई राह दिखा रहे हैं। 19 मई 1999 को मर्दापोटी गांव में जन्मे भावेश ने बी.पी.एड. की पढ़ाई पूरी करने के साथ पटियाला के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (NIS) से प्रशिक्षण लिया। 2017 में शुरू हुआ उनका मैराथन सफर जल्द ही सफलता में बदल गया। जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और दक्षिण एशियाई खेलों में भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।

ब्रेकिंग: गजपल्ला वॉटरफॉल में लापरवाही पड़ी भारी, रायपुर के युवक की डूबने से मौत

पुलिस सेवा में आने के बाद भी उनका जुनून कम नहीं हुआ। 2024 की रेंज स्तरीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में उन्होंने 5 और 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। हाल ही में बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में पहला स्थान हासिल कर एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी जीती। भावेश ‘गोटूल स्पोर्ट्स अकादमी’‘मिशन रक्षक’ अभियान के जरिए युवाओं को दौड़, फिटनेस और शारीरिक दक्षता का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनकी मेहनत का नतीजा है कि अब तक 35 युवाओं का पुलिस विभाग में चयन हो चुका है।

https://amritsandesh.com/sri-lankas-historic-moment-in-the-diamond-league-rumesh-pathirage-becomes-the-first-champion/