कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सली डम्प बरामद किया है। आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर मर्दापाल थाना क्षेत्र के पुसपाल मोखामारी जंगल में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में 30 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, 9 एमएम पिस्टल और संचार उपकरण समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया। यह कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनाथ मीणा और पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में नक्सल सेल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और बम निरोधक दस्ता (BDS) ने संयुक्त रूप से की।
CRPF कैंप में जवान की संदिग्ध मौत, पेड़ पर फंदे से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग और डी-माइनिंग अभियान चलाया। ऑपरेशन के दौरान तीन टिफिन आईईडी, 160 जिलेटिन स्टिक, 9 एमएम पिस्टल, छह वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, सेफ्टी फ्यूज और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इनमें से 10 किलोग्राम वजनी टिफिन आईईडी को सुरक्षा कारणों से मौके पर ही BDS टीम ने निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। पुलिस का कहना है कि बरामद सामग्री का इस्तेमाल नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिश में कर सकते थे। इलाके में आगे भी सर्चिंग अभियान जारी है।
पहले तोड़े 5 बिजली खंभे: फिर गिराया टावर, कोरबा में दो शातिर चोर गिरफ्तार
