केंद्र का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश

Follow Us

बिलासपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। 5 सितंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक, ओडिशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

शिक्षक दिवस पर कलेक्टर ने ली क्लास, स्कूल पहुंचते ही 8 शिक्षक मिले नदारद

जस्टिस महापात्रा का न्यायिक करियर चार दशक से अधिक का रहा है। उन्होंने 7 फरवरी 1988 को ओडिशा स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया था और सिविल, सेवा, आपराधिक तथा संवैधानिक मामलों में करीब 26 वर्षों तक वकालत की। वे ओडिशा सरकार और ओडिशा लोक सेवा आयोग के अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता भी रह चुके हैं।

मरवाही में युवक पर बेरहमी से हमला, मृत समझकर फरार हुए आरोपी

17 अप्रैल 2015 को उन्हें ओडिशा हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामलों की सुनवाई की। अब वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की कमान संभालेंगे। केंद्र सरकार के इस फैसले के साथ ही छत्तीसगढ़ और राजस्थान, दोनों उच्च न्यायालयों में नियमित मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।