4 बदमाशों ने सुपरवाइजर को चाकू मारकर लूटे पैसे, एक संदेही हिरासत में

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में 11 मार्च की शाम करीब 7 बजे केनाल रोड के पास कांकेर बस के सुपरवाइजर पर 4 युवकों ने हमला कर दिया। सुपरवाइजर के विरोध करने पर चाकू मारकर पैसे छीन लिए। घटना सिविल लाइन थाना इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित डेनियल मसीह कांकेर की एक बस में सुपरवाइजर के रूप में काम करता है। केनाल रोड के पीछे स्थित कांकेर बस के ऑफिस में कर्मचारियों को पैसा देने के लिए गया था। इस दौरान एक्टिवा सवार एक युवक आया और मुंह में गाड़ी की रोशनी मारी।

डेनियल ने मना किया, तो युवक ने गाली दी और कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। डेनियल ने विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू मारा और उसके पास रखे 15 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।