कोंडागांव जिला अस्पताल को राज्य स्तरीय सम्मान , आयुष्मान डिजिटल मिशन में बना मिसाल

Follow Us

कोंडागांव। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। रायपुर में आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक संजीव कुमार झा ने यह सम्मान प्रदान किया। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के नेतृत्व और सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी व सिविल सर्जन डॉ. प्रेमलाल मंडावी के मार्गदर्शन में अस्पताल ने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन का उदाहरण पेश किया।

रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण

अस्पताल में नेक्स्टजेन सॉफ्टवेयर के जरिए ओपीडी पंजीयन, क्लिनिक, फार्मेसी, आईपीडी, लैब और रेडियोलॉजी सहित छह डिजिटल मॉड्यूल सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद, जहां मोबाइल और नेटवर्क की समस्या आम है, वहां भी मरीजों को डिजिटल रिपोर्ट और सेवाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं। यही प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर प्रदर्शन कोंडागांव जिला अस्पताल को राज्य स्तर पर सम्मान दिलाने की वजह बना।