रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान एक टाटा मैजिक वाहन से कंबल में लिपटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद पीछा कर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम कुंवरगढ़ से परसतराई की ओर नहर मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा मैजिक और उसके पीछे चल रही दो बाइक संदिग्ध तरीके से मुड़कर भागने लगीं। पुलिस ने पीछा किया तो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जनता की रसोई पर महंगाई की मार, कांग्रेस ने किया शक्कर सत्याग्रह; अरुण वोरा हुए शामिल
वाहन की तलाशी लेने पर अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव कंबल में लिपटा मिला। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से मामला सामने आ गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जो रावाभाठा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री देवांगन
