रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है। मंत्री के अनुसार, प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 152 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 38 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के 2 नए मामले भी सामने आए हैं।
किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में, महिला एकल में भारत की चुनौती खत्म
उन्होंने बताया कि मेकाहारा जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य संस्थानों में जांच और इलाज की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही, पहले लगाए गए कोविड टीकों के कारण लोगों में संक्रमण से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें तो स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं। समय पर उपचार से संक्रमण के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
वाराणसी बाढ़: पीएम मोदी ने डीएम से ली अपडेट, राहत व्यवस्था पर दिया जोर
