शेन्जेन। चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पूर्व विश्व नंबर-1 श्रीकांत ने कनाडा के विश्व नंबर-9 खिलाड़ी विक्टर लाई को सीधे गेमों में 21-18, 21-19 से हराकर अंतिम-8 का टिकट हासिल किया। इससे पहले भी श्रीकांत ने शुरुआती दौर में चीनी ताइपे के ची यू-जेन को महज 35 मिनट में 21-16, 21-15 से हराया था। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना हांगकांग के ली चेउक यियू से होगा। यह इस सीजन में श्रीकांत का दूसरा क्वार्टर फाइनल है। इससे पहले वह जून में यूएस ओपन के फाइनल तक पहुंचे थे।
वाराणसी बाढ़: पीएम मोदी ने डीएम से ली अपडेट, राहत व्यवस्था पर दिया जोर
दूसरी ओर, महिला एकल में भारत की उम्मीदों को झटका लगा। युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा जापान की टोमोका मियाजाकी से 17-21, 21-18, 16-21 से हारकर बाहर हो गईं। इससे महिला एकल में भारत का अभियान समाप्त हो गया। मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला-तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी भी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं, पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी फ्रांस की पोपोव बंधुओं की जोड़ी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए उतरने वाली है।
भारत-बेल्जियम रिश्तों को नई रफ्तार: पीएम मोदी से मिले बार्ट डी वेवर
