BREAKING : हनी बग्गा छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा छात्र नेता हनी परमीत सिंह बग्गा को छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। वे इस पद पर निर्विरोध चुने गए हैं।अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर हनी बग्गा के अलावा गुलजेब अहमद ने भी नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, उम्र सीमा के नियमों में फिट न बैठने के कारण गुलजेब अहमद का नामांकन रद्द हो गया, जिसके बाद हनी बग्गा की जीत तय हो गई।

हनी बग्गा पिछले 12 से अधिक वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय संगठन प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव की प्रक्रिया अगस्त 2026 के अंत में ही शुरू की गई थी, जिसके तहत विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है