रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, नौवें दिन भी शानदार कमाई

Follow Us

मुंबई। साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ जुट रही है और रिलीज के नौवें दिन भी फिल्म की कमाई जारी रही। सैकनिल्क के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने करीब 12.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को 2,733 शोज मिले और करीब 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। तेलुगु भाषा में फिल्म ने 12.29 करोड़ रुपये, जबकि तमिल में करीब 1 लाख रुपये कमाए। इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 114.55 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 133 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

‘इरुमुडी’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कुल वैश्विक कमाई करीब 152.50 करोड़ रुपये पहुंच गई है। ओवरसीज मार्केट में नौवें दिन फिल्म ने लगभग 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके साथ विदेशों में इसकी कुल कमाई 19.50 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 16.20 करोड़, तीसरे दिन 19 करोड़, चौथे दिन 12.35 करोड़, पांचवें दिन 12.20 करोड़, छठे दिन 10.20 करोड़ और सातवें दिन 6.90 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले हफ्ते में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 92.15 करोड़ रुपये रहा, जबकि आठवें दिन फिल्म ने 10.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। लगातार हो रही कमाई से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

शिव निर्वाणा के निर्देशन में बनी ‘इरुमुडी’ में रवि तेजा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनके साथ प्रिया भवानी शंकर, बेबी नक्षत्रा, साई कुमार, अजय घोष, स्वाशिका विजय और रमेश इंदिरा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर विष्णु शर्मा और एडिटर प्रवीण पूडी हैं। नवीन यरनेनी और वाई. रवि शंकर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और इजाफा होने की उम्मीद है।