नेशनल हाईवे 130-सी पर फिर लगा जाम, जुगाड़ के पास विशालकाय पेड़ गिरने से थमा यातायात

Follow Us

गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130-सी पर जुगाड़ के पास विशालकाय पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पेड़ के धराशायी होने के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क बाधित होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। पेड़ को हटाने के बाद ही इस मार्ग पर यातायात सामान्य होने की उम्मीद है।

दरअसल, झारियाबहरा से ध्रुवागुड़ी के बीच करीब 40 किलोमीटर का नेशनल हाईवे सिंगल वे है। इस वजह से इस मार्ग पर पहले से ही जाम की समस्या बनी रहती है। बारिश के मौसम में सड़क पर पेड़ गिरने और अन्य बाधाओं के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हाईवे पर इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती हैं, लेकिन आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आते। कई बार वन विभाग और पुलिस की टीम को मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ करवाना पड़ता है।

राज्यपाल रमेन डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष ने सौंपा 25वां वार्षिक प्रतिवेदन

लगातार जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने हाईवे पर आपातकालीन व्यवस्था मजबूत करने और बारिश के पूरे सीजन में नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि पेड़ गिरने या अन्य किसी बाधा की स्थिति में जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके।