प्रधानमंत्री कल उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य की चार दिवसीय यात्रा पर जायेंगे

Follow Us

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य की चार दिवसीय यात्रा पर जायेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि मोदी 29 और 30 अगस्त को द्विपक्षीय यात्रा पर उज्बेकिस्तान और 31 अगस्त से एक सितंबर तक 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए किर्गिज गणराज्य का दौरा करेंगे।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री ताशकंद की राजकीय यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे और आगे के लिए एजेंडा तय करेंगे।

वह विकसित भारत 2047 और उज्बेकिस्तान-2030 के साझा विकास दृष्टिकोणों को आगे बढ़ाने पर भी अपने विचार साझा करेंगे। प्रधानमंत्री के ताशकंद में शास्त्री स्मारक और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में महात्मा गांधी केंद्र का दौरा करने की भी उम्मीद है। ताशकंद से प्रधानमंत्री किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सादिर जापारोव के निमंत्रण पर 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिश्केक जाएंगे।


Read more:- शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन


यह शिखर सम्मेलन शंघाई सहयोग संगठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हो रहा है, जिसका भारत 2017 से पूर्ण सदस्य है। प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जहां वह सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर के संबंध में भारत की प्राथमिकताओं को रेखांकित करेंगे। प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन से इतर एससीओ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। वह छठे विश्व खानाबदोश खेलों के उद्घाटन समारोह