कांग्रेस का चुनावी मास्टरप्लान तैयार, पंजाब से उत्तराखंड तक बिछेगी सियासी बिसात

Follow Us

नई दिल्ली। कांग्रेस ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के साथ ही चुनावी राज्यों पर नजरें टिका दी हैं। अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए राज्यों के हिसाब से अलग रणनीति बनाई जा रही है। इसमें पंजाब और उत्तराखंड को प्राथमिकता में रखा गया है। इसके बाद गोवा और मणिपुर पर जोर रहेगा।

पंजाब में राहुल गांधी की बस यात्रा से चुनावी अभियान शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने इसका प्रस्ताव दिया है। यह यात्रा अमृतसर से शुरू हो सकती है। पहले चरण में करीब 30 सीटें कवर होंगी। इसके बाद 117 विधानसभा सीटों तक यात्रा ले जाने की योजना है। स्वर्ण मंदिर में राहुल का दौरा भी अहम होगा। कांग्रेस का मुख्य निशाना आम आदमी पार्टी की सरकार होगी।

एचआईवी से बचाव में बड़ी कामयाबी: लेनाकैपाविर इंजेक्शन को पहली मंजूरी

साथ ही ड्रग्स, रोजगार और किसानों के मुद्दे के साथ पेपर लीक और महिलाओं को नकद भुगताना पर भी सवाल उठाने की तैयारी है। उत्तराखंड में अंदरूनी खींचतान से जूझ रही पार्टी राज्य में एकजुट होकर भाजपा को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस एसआईआर और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे उठा रही। भाजपा विधायकों के कामकाज को भी निशाने पर लेने की रणनीति है। पार्टी हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धीकरण यज्ञ को भी मुद्दा बनाएगी।

गोवा में कांग्रेस को 2027 में वापसी की उम्मीद है। कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर वार्ता चल रही है। दोनों ने 2022 का विस चुनाव भी साथ लड़ा था। हालांकि सीट बंटवारे पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

जयशंकर के रूस दौरे का आखिरी दिन, SIM लेने के नियमों में बड़ा बदलाव