माउंट फ़ूजी पर बच्चे को अकेला छोड़कर चढ़ाई जारी रखी, पुलिस ने पिता को लगाई फटकार

Follow Us

टोक्यो। जापान के प्रसिद्ध माउंट फ़ूजी पर एक पिता द्वारा अपने सात वर्षीय बेटे को अकेला छोड़कर चढ़ाई जारी रखने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पिता को कड़ी फटकार लगाई और बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चा 2,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर धुंध और बारिश के बीच एक बेंच पर अकेला बैठा मिला। उसके पास केवल एक सॉफ्ट ड्रिंक और कुछ स्नैक थे। बताया गया कि, चढ़ाई के दौरान बच्चे ने थकान की शिकायत की थी। इसके बाद 48 वर्षीय पिता ने उसे वहीं इंतजार करने को कहा और अपने बड़े बेटे के साथ आगे बढ़ गया।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: मोदी बोले-बड़े सपने देखें, नई सीमाओं को छुएं

कुछ समय बाद बच्चे के अकेले होने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पहाड़ पर खराब मौसम और कम तापमान के बीच इतनी ऊंचाई पर छोटे बच्चे को अकेला छोड़ना बेहद जोखिम भरा माना गया। माउंट फ़ूजी जापान का सबसे ऊंचा पर्वत है और यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक व पर्वतारोही पहुंचते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए बच्चों के साथ अतिरिक्त सावधानी जरूरी है। इस घटना ने अभिभावकों की जिम्मेदारी और पर्वतीय क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…