गाले में भारत का जलवा! श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त

Follow Us

गाले। भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की जीत के हीरो युवा स्पिनर मानव सुथार रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में छह विकेट झटककर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा था। मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और उसके चार विकेट महज 47 रन पर गिर गए। इसके बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 59 और सोनल दिनुशा ने 84 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन दोनों के आउट होते ही श्रीलंका की उम्मीदें खत्म हो गईं।

हॉकी विश्व कप में भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 5-3 से हराकर पहुंचा अगले दौर में

श्रीलंका की दूसरी पारी 77.4 ओवर में 206 रन पर सिमट गई। मानव सुथार ने 23.4 ओवर में सिर्फ 55 रन देकर छह विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने दो, जबकि मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे, जिसमें देवदत्त पडिक्कल के 167 रन, केएल राहुल के 82 और ध्रुव जुरेल के 51 रन शामिल रहे। दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 66 रन बनाए। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार ने किया पदभार ग्रहण