कांकेर। पखांजूर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बालिका को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 30 मार्च की रात नाबालिग घर से बाहर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की तलाश के बाद 1 अप्रैल को पखांजूर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में अपराध क्रमांक 65/2026 के तहत जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से बालिका और आरोपी के उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी जुटाई।
टोल पर सिर्फ टैक्स नहीं, अब सुरक्षा भी! फास्टैग डेटा से होगी वाहनों की निगरानी
इसके बाद पखांजूर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम महोबा पहुंची और कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित बरामद कर आरोपी मिन्टू मंडल (21) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बालिका को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने की बात स्वीकार की। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में की गई। कांकेर पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
एमजी हेक्टर की नई इलेक्ट्रिक SUV की झलक, 26 अगस्त को लॉन्च! जानें फीचर्स और रेंज
