साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। दुनिया के कुछ हिस्सों में ब्लड मून का नजारा दिखाई देने लगा। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चलेगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण का असर रहेगा जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य रहेगा। आइए जानते हैं इस ग्रहण से जुड़ी हर एक जानकारी। आपको बता दें की भारत में इन हिस्सों में दिखने लगा है चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रहण अब अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में देश के पूर्वी हिस्सों में चंद्रोदय हो गया है, जिसके चलते अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में चंद्र ग्रहण दिखाई देने लगा है। इसके बाद देश के कई हिस्सों में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देने लगेगा।
इस समय खत्म होगा चंद्रग्रहण साल का पहला चंद्र ग्रहण अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। दुनिया के कई हिस्सों में ब्लड मून का नजारा दिखाई देने लेगा है। भारतीय समय के अनुसार अब से कुछ देर बाद यानी शाम 06 बजकर 47 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा।
जल्द भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण इस समय दुनिया के कई हिस्सों में साल का पहला चंद्र ग्रहण देखा जा रहा है। लेकिन भारत में अभी दिन होने के कारण चंद्र ग्रहण का नजारा नहीं देखने को मिल रहा है। लेकिन अब से कुछ देर बाद भारत में ग्रहण दिखाई देना शुरू होगा। सबसे पहले यह चंद्र ग्रहण असम और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा क्योंक यह चंद्रोदय सबसे पहले होगा।
दुनिया के कई हिस्सों में दिखने लगा ‘ब्लड मून’ साल का पहला चंद्र ग्रहण इस समय अपने चरम काल पर है, जिससे चलते दुनिया के कई हिस्सों में ‘ब्लड मून’ नजर आने लगा है। दुनिया के जिन-जिन हिस्सों में चंद्रमा दिखाई दे रहा है वहां पर चांद लालिमा के साथ दिखाई दे रहा है।
दिल्ली- एनसीआर में इतने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण दिल्ली में चंद्र ग्रहण का समय- शाम 6 बजकर 26 मिनट पर
नोएडा में चंद्र ग्रहण का समय- शाम 6 बजकर 26 मिनट पर
गुरुग्राम में चंद्र ग्रहण का समय- शाम 6 बजकर 02 मिनट पर
गाजियाबाद में चंद्र ग्रहण का समय- शाम 6 बजकर 25 मिनट पर
देश में क्या रहेगा चंद्रोदय का समय साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है और यह ग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ है और इसका समापन शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। पंचांग की गणना के अनुसार, भारत में चंद्रोदय आज शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर होगा। भारत में अधिकांश हिस्सों में यह ग्रहण केवल चंद्रोदय के समय ही दिखाई देगा। सबसे पहले चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान करें मंत्रों का जाप का महत्व चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है क्योंकि ग्रहण के दौरान चंद्रदेव कष्ट में होते हैं। ऐसे में अपने इष्ट देवी-देवताओं से जुड़े मंत्रों का जाप करना बहुत ही लाभकारी रहेगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान करें मंत्रों का जाप का महत्व चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है क्योंकि ग्रहण के दौरान चंद्रदेव कष्ट में होते हैं। ऐसे में अपने इष्ट देवी-देवताओं से जुड़े मंत्रों का जाप करना बहुत ही लाभकारी रहेगा।
देशभर में आज साल के पहले चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। देश के कई हिस्सों में आज चंद्रोदय का समय अलग होने की वजह से चंद्र ग्रहण में थोड़ा अंतर रहेगा। देश में लगने वाला ग्रहण जिसे ब्लड मून कहा जाता है। भारत में सबसे पहले चंद्र ग्रहण का नजारा देश पूर्वी हिस्से में दिखाई देगा। अमस, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में सबसे पहले चंद्र ग्रहण के दीदार होंगे।
