भाजपा ने जारी की अपने 9 उम्मीदवारों की सूची, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा के लिए प्रत्याशी हुए घोषित

Follow Us

नई दिल्ली। भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किया है। पहली लिस्ट में भाजपा की ओर से नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बता दें कि राज्यसभा के लिए 37 सीटों पर चुनाव होने हैं, ऐसे में जल्द भाजपा की ओर से और प्रत्याशियों के नामों का एलान किया जाएगा। आपको बता दें की बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वहीं, असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार के साथ पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।