‘ये फितूर तेरा’ में दिखेगी जेन ज़ी की सोच, ईशान धवन बोले- अब परफेक्ट नहीं, सच्चे किरदारों से जुड़ रहे दर्शक

Follow Us

मुंबई। स्टार प्लस का नया शो  ‘ये फितूर तेरा  5 अगस्त से प्रसारित होने जा रहा है। शो में अभिनेता ईशान धवन एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जो जेन ज़ी की सोच, संघर्ष और पहचान को सामने लाता है। उनका कहना है कि आज के दर्शक परफेक्ट हीरो की बजाय कमियों के बावजूद ईमानदार और वास्तविक किरदारों से ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं।

ईशान धवन ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी बात खुलकर रखना चाहती है, लेकिन अक्सर उसे बिना समझे ‘बागी’ या ‘मुश्किल’ कह दिया जाता है। उनके मुताबिक, शो का मुख्य किरदार ‘जीत’ भी ऐसा ही है, जो लोगों की मंजूरी पाने के लिए खुद को नहीं बदलता, बल्कि अपनी पहचान के साथ आगे बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि जेन ज़ी अपनी आवाज़ को दबाने के बजाय सुने जाने की उम्मीद रखती है और यही सोच ‘ये फितूर तेरा’ को आज के समय में प्रासंगिक बनाती है। ईशान के अनुसार, दर्शक अब ऐसे किरदारों को पसंद कर रहे हैं जो वास्तविक हों और अपनी कमियों के साथ भी सच्चाई से जीते हों।

स्टार प्लस का यह शो  5 अगस्त  से  हर रात 8:30 बजे  प्रसारित होगा। दर्शक इसे  जियो हॉटस्टार पर भी कभी भी देख सकेंगे।