सोना फिर चमका,एमसीएक्स पर गोल्ड रु.1.42 लाख के पार; फेड के फैसले के बाद बढ़ी कीमतों में तेजी

Follow Us

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर तेजी देखने को मिली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने के फैसले के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों को मजबूती मिली है। कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर सोने का भाव रु.1,42,200 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ करीब 4,085.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। चांदी में भी तेजी रही और इसकी कीमत 58.760 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्याज दरों में स्थिरता और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। इसका असर कीमतों में तेजी के रूप में दिखाई दे रहा है। देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना करीब रु.1,43,650 प्रति 10 ग्राम, जबकि मुंबई में रु रु.1,43,500 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतें भी रु.2.34 लाख प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई हैं। बाजार की नजर अब आने वाले वैश्विक संकेतों और डॉलर की चाल पर बनी हुई है, जिससे सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय होगी।