खरगे vs नड्डा: संसद में छिड़ी तीखी बहस, इमरजेंसी का जिक्र कर नड्डा ने दिया जवाब

Follow Us

नई दिल्ली। संसद में पेपर लीक कानून संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान बुधवार को राज्यसभा में सियासी माहौल गरमा गया। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बहस की शुरुआत तब हुई जब खरगे ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई क्यों की गई और इसकी जिम्मेदारी किसकी है। इस दौरान विपक्षी सांसदों की नारेबाजी से सदन में हंगामा भी हुआ।

इसके जवाब में जेपी नड्डा ने कहा कि, कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और यदि कोई व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेता है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है। नड्डा ने अपने छात्र जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि, इमरजेंसी के दौरान उन्हें भी आंदोलन के चलते क्लास से गिरफ्तार किया गया था। दोनों नेताओं के बीच यह पहली बार तीखी बहस नहीं हुई है। इससे पहले भी संसद में कई मुद्दों पर खरगे और नड्डा आमने-सामने आ चुके हैं। पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान हुई यह बहस अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।